राज्यपाल को विमान की अनुमति नहीं दिए जाने पर उद्धव सरकार पर बरसे फडणवीस, बोले- नीचा दिखाने का किया गया प्रयास

Devendra Fadnavis

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव सरकार पर जमकर निशाना साधा और इगो वाली सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत गलत हुआ है। वह व्यक्ति नहीं हैं बल्कि वह महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड जाने के लिए उद्धव सरकार ने सरकारी विमान के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी। इतना ही नहीं जब राज्यपाल कोश्यारी विमान में बैठ गए उसके बाद उन्हें बताया गया कि विमान को अनुमति नहीं मिली है। इस मामले में अब पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है और उन्होंने इसे महाराष्ट्र के लिए काला दिन बताया है। 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल कोश्यारी को सरकारी विमान के इस्तेमाल की नहीं मिली अनुमति, महाराष्ट्र सरकार के साथ मनमुटाव बढ़ा 

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत का एक वीडियो देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उद्धव सरकार पर जमकर निशाना साधा और इगो वाली सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत गलत हुआ है। वह व्यक्ति नहीं हैं बल्कि वह महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। हमारे संविधान में किसी भी राज्य के प्रमुख राज्यपाल होते हैं। वह मुख्यमंत्री और मंत्रियों को नियुक्त करते हैं, ऐसा संविधान कहता है। एक प्रक्रिया के तहत अगर राज्यपाल को सरकारी विमान का इस्तेमाल करना है तो वह जीएडी को रिक्वेस्ट भेजते हैं और फिर मान्यता मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: ट्वीट की जांच संबंध मामले में बोले देवेंद्र फडणवीस, क्या MVA सरकार खो चुकी है सारा विवेक ? 

उन्होंने कहा कि विमान के रिक्वेस्ट वाली फाइल मुख्यमंत्री तक गई थी। जानबूझकर अनुमति नहीं दी गई है और जब राज्यपाल विमान में बैठ गए तब उन्हें विमान से उतारा गया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया। इतनी इगो वाली सरकार हमने कभी नहीं देखी है। केवल इगो के कारण यह काम चल रहा है। मैं सरकार को बताना चाहता हूं कि यह कोई प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं है। लेकिन इसे प्राइवेट प्रॉपर्टी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और यह महाराष्ट्र के इतिहास में काला पन्ना है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़