धामी तो हार गये अब कौन होगा उत्तराखंड का मुख्यमंत्री? भाजपा के इन नेताओं ने पेश की दावेदारी

Dhami
रेनू तिवारी । Mar 10 2022 8:29PM

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बृहस्पतिवार को घोषित हुए नतीजे कई राजनीतिक दिग्गजों के लिए निराशा लेकर आए। इस चुनाव में दो मौजूदा और पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपनी-अपनी सीट से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके उत्तराखंड के समकक्ष पुष्कर सिंह धामी भी अपनी-अपनी सीट से हार गए हैं।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बृहस्पतिवार को घोषित हुए नतीजे कई राजनीतिक दिग्गजों के लिए निराशा लेकर आए। इस चुनाव में दो मौजूदा और पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपनी-अपनी सीट से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके उत्तराखंड के समकक्ष पुष्कर सिंह धामी भी अपनी-अपनी सीट से हार गए हैं। यही हाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं अमरिंदर सिंह का भी हुआ है और वे भी अपनी-अपनी सीट से पराजित हुए हैं। धामी भले ही चुनावी लड़ाई हार गए हों, लेकिन उनकी पार्टी उत्तराखंड में विजयी हुई है।

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की उठी मांग, संजय झा बोले- सही समय आ गया है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (सीएम) पुष्कर सिंह धामी गुरुवार 10 मार्च को खटीमा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी से 7,000 से अधिक मतों से हार गए। धामी ने पिछले दो मौकों पर यह सीट जीती थी। 2012 के विधानसभा चुनावों में, उन्होंने कांग्रेस के देवेंद्र चंद को 5,000 से अधिक मतों से हराया था। हालाँकि, इस बार के दौर में जुलाई 2021 में सीएम का पद संभालने वाले धामी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर कापड़ी के पक्ष में काम करती दिख रही है। बड़ी उथल-पुथल के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार है क्योंकि पार्टी उत्तराखंड विधानसभा की कुल 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत रही है।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेनी शरणार्थियों ने सुनाई दर्द भरी दास्तान, गोलीबारी कर नागरिकों को मार रहे थे रूसी सुरक्षा बल

अब सवाल यह है कि अगर पुष्कर सिंह धामी नहीं तो कौन बनेगा उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री? पुष्कर सिंह धामी अपनी सीच से चुनाव हार गये हैं इस लिए अब वह उत्तराखंड के सीएम नहीं बनेंगे। धामी की जगह उत्तराखंड के कई कद्दावर नेता मुख्यमंत्री की रेस में हैं। सूत्रों ने बताया कि उत्तराखंड में सीएम की रेस में धन सिंह रावत, सतपाल महाराज और त्रिवेंद्र सिंह रावत हैं. मसूरी से विधायक गणेश जोशी भी दावेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़