शशि थरूर से मिले दिग्विजय सिंह, कहा- कोई भी जीते, जीत कांग्रेस की होगी

Tharoor
@ShashiTharoor
अभिनय आकाश । Sep 29 2022 3:31PM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस दौरान कहा कि मैं आज अपना नामांकन फॉर्म(कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए) लेने आया हूं और संभवत: कल भरूंगा। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज पार्टी सांसद शशि थरूर से मुलाकात की है।

कांग्रेस के आगामी अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले अटकलों का अंत करते हुए पार्टी के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार सुबह नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में अपना नामांकन पत्र लेने पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस दौरान कहा कि मैं आज अपना नामांकन फॉर्म(कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए) लेने आया हूं और संभवत: कल भरूंगा। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज पार्टी सांसद शशि थरूर से मुलाकात की है। 

इसे भी पढ़ें: congress president election। 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे दिग्विजय सिंह, शशि थरूर से मुकाबला

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मुलाकात की तस्वीर ट्वीट किया है। जिसमें दिग्विजय सिंह और शशि थरूर एक दूसरे के गले मिलते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही थरूर ने लिखा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का स्वागत करता हूं। हम दोनों इस बात पर सहमत थे कि हमारी लड़ाई प्रतिद्वंद्वी नहीं है, बल्कि सहयोगियों के बीच एक दोस्ताना मुकाबला है। हम दोनों बस इतना चाहते हैं कि कोई भी जीते, जीत कांग्रेस की होगी। 

इसे भी पढ़ें: 'आम' से 'खास' हुए भगवंत मान, काफिले में होंगी 42 गाड़ियां, बादल और अमरिंदर सिंह को भी छोड़ा पीछे

पार्टी के दिग्गज नेता ने बुधवार को चुनाव लड़ने के अपने इरादे का संकेत दिया। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना ​​​​है कि यह कदम राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर दबाव बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि गहलोत ने आज चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया। राजस्थान में पार्टी और गहलोत के बीच गतिरोध के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने से पहले, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ केरल में थे। सिंह शशि थरूर के खिलाफ भी चुनाव लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले गहलोत, मैं कांग्रेस का वफादार सिपाही, अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। वे 30 सितंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की घोषणा के बाद सबसे पहले शशि थरूर ही चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। इनके अलावा कांग्रेस प्रमुख की दौड़ में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम भी चल रहा था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़