दिग्विजय सिंह ने RSS को लेकर किया ट्वीट, बीजेपी ने किया पलटवार

Digvijay singh
सुयश भट्ट । Nov 16 2021 3:13PM

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि कि RSS सेवा उन्मुखी संघटन के बजाय सत्ता भोगी संघटन हो चुका है। उनकी “हिंदुत्व” विचारधारा पर नफ़रत और हिंसा फैलाने वालों का क़ब्ज़ा हो चुका है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में संघ को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के RSS वाले बयान पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने हमकर निशाना साधा है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि संघ के त्याग के सामने दिग्विजय सिंह बहुत छोटे है। संघ को दिग्विजय सिंह से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। संघ के त्याग और परिश्रम को वो सपने में भी नहीं सोच सकते।

इसे भी पढ़ें:बेटी ने की लव मैरिज, नाराज पिता ने पहले किया दुष्कर्म और फिर की हत्या 

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि कि RSS सेवा उन्मुखी संघटन के बजाय सत्ता भोगी संघटन हो चुका है। उनकी “हिंदुत्व” विचारधारा पर नफ़रत और हिंसा फैलाने वालों का क़ब्ज़ा हो चुका है। वे ही उनके लिए अब कमाउ पूत हो चुके हैं।

इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने दो और ट्वीट किए हैं। जिसमें लिखा है कि मैंने भोपाल के बजरंग दल अध्यक्ष के अपराधिक चेहरे को उजागर किया था अब मंडला कटनी आदि के प्रमाण भी मेरे पास आ रहे हैं। उनके भी प्रमाण सहित चेहरे उजागर करूँगा।

इसे भी पढ़ें:जगद्गुरु की भविष्यवाणी, 2024 से पहले भारत का अभिन्न हिस्सा होगा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर 

उन्होंने आगे लिखा था कि मंडला में तो खुल कर बजरंग दल के लोग स्मेक जुआ सट्टा शराब की तस्करी में संलग्न हैं। हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे हैं। पुलिस ना केवल संरक्षण दे रही है, बल्कि कमाई में हिस्सेदार भी हो गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़