यूपी की इस हॉट सीट पर आमने-सामने होंगी डिंपल यादव और जया प्रदा!

dimple-yadav-and-jaya-prada-will-be-seen-face-to-face-on-this-hot-seat-of-up
अभिनय आकाश । Jul 17 2019 5:10PM

आजम खान इस सीट से नौ बार के विधायक रह चुके हैं। उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा को हराया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा इस सीट से जया प्रदा पर दांव लगा सकती है। जया प्रदा पिछले हफ्ते रामपुर पहुंची थीं और उन्होंने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया था।

उत्तर प्रदेश विधासभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है। उपचुनाव को लेकर भाजपा और बसपा दोनों नेताओं की बैठकें जारी है। वहीं समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पार्टी के मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले आजम खान इस बार रामपुर संसदीय सीट से चुनकर संसद पहुंचे हैं। जिसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके चलते रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होगा। खबरों के अनुसार आजम रामपुर सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने सपा अध्यक्ष को बकायदा प्रस्ताव भी दिया है।

इसे भी पढ़ें: जया प्रदा ने आजम खान के निर्वाचन को चुनौती देते हुए HC में याचिका दायर की

हालांकि अखिलेश यादव ने इस पर अभी हामी नहीं भरी है। लेकिन आजम डिंपल को जीताने की पूरी गांरटी ले रहे हैं। उन्होंने बातचीत में भी कहा कि अगर डिंपल यहां से चुनाव लड़ीं तो वह क्लीन स्वीप कर देंगी। आजम खान इस सीट से नौ बार के विधायक रह चुके हैं। उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा को हराया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा इस सीट से जया प्रदा पर दांव लगा सकती है। जया प्रदा पिछले हफ्ते रामपुर पहुंची थीं और उन्होंने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया था। उनके यहां पर फिर से ऐक्टिव होने के कारण उनके यहां से चुनाव लड़ने की चर्चाएं और गर्म हो गई हैं। जिसके बाद आजम इसी संभावनाओं को देखते हुए डिंपल को चुनावी मैदान में उतरने और जीत दिलाने जैसी बाते कर रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़