मैनपुरी उप चुनाव के लिए डिंपल यादव ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव भी रहे मौजूद

dimple nomination
ANI
अंकित सिंह । Nov 14 2022 2:32PM

2019 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद चुने गए थे। 10 अक्टूबर को उनका निधन हुआ था। इस सीट पर नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हुई थी। नामांकन को लेकर मैनपुरी जिला कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी किए गए थे।

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। आज समाजवादी पार्टी कि नेता डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से यह सीट खाली हुई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद चुने गए थे। 10 अक्टूबर को उनका निधन हुआ था। इस सीट पर नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हुई थी। नामांकन को लेकर मैनपुरी जिला कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी किए गए थे। 

इसे भी पढ़ें: सपा का पारिवारिक गढ़ मैनपुरी बन सकता है 'पारिवारिक जंग' का केंद्र, डिंपल को टक्कर देने उतर सकती हैं अपर्णा

आपको बता दें कि डिंपल यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू हैं। आज सुबह ही डिंपल यादव अखिलेश यादव नेताजी के समाधि स्थल पहुंची थीं जहां दोनों ने उनका आशीर्वाद लिया था। डिंपल यादव ने एक ट्वीट में लिखा कि नेता जी को सादर नमन के साथ हम आज का नामांकन उनके सिद्धांतों और मूल्यों को समर्पित कर रहे हैं। नेता जी का आशीर्वाद हम सब के साथ हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद करना चाहती हूं, मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मैनपूरी की जनता का आर्शीवाद समाजवादी पार्टी के साथ रहेगा। गौरतलब है कि मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। इतना ही नहीं, मैनपुरी नेताजी की कर्मभूमि भी रही है। फिलहाल मैनपुरी में नेताजी की विरासत को बचाना अखिलेश यादव के सामने एक बड़ी चुनौती है। 

इसे भी पढ़ें: डिंपल को मैनपुरी से उतारकर अखिलेश ने परिवार के झगड़े को किया कम, शिवपाल भी नहीं कर सकेंगे बहू का विरोध

डिंपल यादव को टिकट देकर अखिलेश यादव ने परिवार के भीतर अंर्तकलह को शांत करने की कोशिश की है। अखिलेश यादव को इस बात की उम्मीद है कि डिंपल यादव के नाम का कोई भी विरोध नहीं करेगा। फिलहाल शिवपाल यादव चुप्पी साधे हुए हैं। मैनपुरी उप चुनाव के लिए तेज प्रताप यादव और धर्मेंद्र यादव भी लगातार टिकट के दावेदार माने जा रहे थे। हालांकि, अखिलेश यादव ने डिंपल यादव को टिकट दिया। मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होंगे जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि डिंपल यादव के समक्ष भाजपा कोई उम्मीदवार उतारेगी या नहीं उतारेगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़