राजस्थान को लेकर राहुल के आवास पर बैठक, गहलोत, प्रियंका और माकन हुए शामिल

Rahul Gandhi
प्रतिरूप फोटो

माना जा रहा है कि इस बैठक में संभावित कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई है। राजस्थान में गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच तनातनी से जुड़ा विवाद पिछले कई महीनों से चल रहा है।

नयी दिल्ली|  राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, करीब सवा घंटे तक चली

इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन भी मौजूद थे। इस बैठक के बारे में पूछे जाने पर माकन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ विशेष नहीं था। यह सामान्य बैठक थी।’’

इसे भी पढ़ें: राजस्थान को लेकर राहुल के आवास पर बैठक, गहलोत, प्रियंका और माकन हुए शामिल

माना जा रहा है कि इस बैठक में संभावित कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई है। राजस्थान में गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच तनातनी से जुड़ा विवाद पिछले कई महीनों से चल रहा है।

पायलट गुट की मांग रही है कि उन्हें मंत्रिमंडल विस्तार और बोर्डों-निगमों की नियुक्तियों में सम्मानजनक हिस्सेदारी दी जाए।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान सरकार ने ग्रीन आतिशबाजी की मंजूरी दी

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़