दिशा रवि की गिरफ्तारी को अरविंद केजरीवाल ने बताया लोकतंत्र पर हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला है।दिशा रवि बेंगलुरु के एक निजी कॉलेज से बीबीए की डिग्री धारक हैं और वह ‘फ्राइडेज़ फॉर फ्यूचर इंडिया’ नामक संगठन की संस्थापक सदस्य भी हैं।
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस द्वारा ‘टूलकिट’ मामले की जांच में जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे ‘‘लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला’’ करार दिया। दिशा रवि को तीन कृषि कानूनों से संबंधित किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में गत शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था।
इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 रही
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ 21 वर्षीय दिशा की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला है। हमारे किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है।’’ दिशा रवि बेंगलुरु के एक निजी कॉलेज से बीबीए की डिग्री धारक हैं और वह ‘फ्राइडेज़ फॉर फ्यूचर इंडिया’ नामक संगठन की संस्थापक सदस्य भी हैं।
अन्य न्यूज़












