आयोध्या में दिवाली पर हो रही विशेष तैयारी, धनतेरस पर जगमगा उठा शहर

diwali
प्रतिरूप फोटो

अयोध्या के लोगों का कहना है कि ये उनके लिए अत्यंत ही प्रसन्नता और हर्ष का विषय है इतने भव्य तरीके से यहां दीपोत्सव होता है। सरयू के तट भी खूबसूरत रोशनी से नहाए हुए नजर आ रहे हैं। 3 नवंबर को दीपोत्सव समारोह से पहले अयोध्या में 'राम की पैड़ी' में लाइट और लेजर शो भी हुआ है। इस बीच अयोध्या के जिलाधिकारी ने भी दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया है।

इस वर्ष अयोध्या  में धनतेरस के मौके पर ही जगमग हो गई है। छोटी दीपावली के मौके पर यहां दीपोत्सव मनाने की बात तय हुई है। इस बार राम की पैड़ी पर करीब नौ लाख दिये जलाने की तैयारी है, इसी के साथ सरकार अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने जा रही है। राम की पैड़ी के 32 घाटों पर दियों से सजाया गया है।दीपोत्सव से पहले ही अयोध्या बेहद खूबसूरत दिख रही है। राम की पैड़ी के साथ तमाम सड़कें, मंदिर और गलियां सोशनी से जगमग हैं।


अयोध्या के लोगों में हर्ष का माहौल

अयोध्या के लोगों का कहना है कि ये उनके लिए अत्यंत ही प्रसन्नता और हर्ष का विषय है इतने भव्य तरीके से यहां दीपोत्सव होता है। सरयू के तट भी खूबसूरत रोशनी से नहाए हुए नजर आ रहे हैं। 3 नवंबर को दीपोत्सव समारोह से पहले अयोध्या में 'राम की पैड़ी' में लाइट और लेजर शो भी हुआ है।इस बीच अयोध्या के जिलाधिकारी ने भी दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़