DMK प्रमुख एमके स्टालिन का दावा, तमिलनाडु चुनाव के बाद बनेगी हमारी सरकार

DMK MK Stalin

द्रविड़ मुनेत्र कषगम के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने दावा किया कि पलानीस्वामी को पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी शशिकला की वजह से मुख्यमंत्री का पद मिला।

इरोड। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु की जनता ने 2021 के विधानसभा चुनाव में द्रमुक को चुनने का फैसला कर लिया है। उन्होंने गोबीचेट्टिपलयम विधानसभा क्षेत्र के सिरूवलुरू गांव में मक्कल ग्रामसभा की बैठक में कहा, ‘‘निश्चित ही द्रमुक सरकार बनायेगी और उपयुक्त जांच के बाद भ्रष्ट अन्नाद्रमुक मंत्रियों को दंडित किया जाएगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने स्टालिन पर जानबूझकर बदनाम करने का लगाया आरोप, जानिए क्या कुछ कहा 

उन्होंने दावा किया कि पलानीस्वामी को पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी शशिकला की वजह से मुख्यमंत्री का पद मिला। उन्होंने कहा कि द्रमुक चार महीने में सत्ता पर कब्जा कर लेगी। स्टालिन ने कहा कि द्रमुक सरकार के गठन के बाद जयललिता की मौत की विस्तृत जांच की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़