डॉक्टर के पूर्व कर्मचारियों ने उसके आठ साल के बेटे का अपहरण कर हत्या की: पुलिस

Police

बुलंदशहर पुलिस ने रविवार को एक डॉक्टर के बेटे का शव बरामद किया। डॉक्टर का आठ साल का बेटा पिछले दो दिनों से लापता था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। देबाई की क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा ने रविवार को कहा कि बच्चे का शव छतरी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था।

बुलंदशहर। बुलंदशहर पुलिस ने रविवार को एक डॉक्टर के बेटे का शव बरामद किया। डॉक्टर का आठ साल का बेटा पिछले दो दिनों से लापता था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। देबाई की क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा ने रविवार को कहा कि बच्चे का शव छतरी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था। डॉक्टर के दो बर्खास्त कर्मचारियों निजाम और शाहिद को शुक्रवार रात को बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उन्हीं के बयान के आधार पर बच्चे का शव बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें: हमें यदि उन्नत स्पाईवेयर मिले तो हम उन्हें चार अरब डॉलर दे सकते हैं: चिदंबरम का सरकार पर निशाना

उन्होंने कहा कि बच्चे के पिता ने शुक्रवार शाम को अपने बेटे के लापता होने के तुरंत बाद पुलिस को मामले की सूचना दी थी और पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के दो पूर्व कर्मचारियों को हिरासत में लिया और बच्चे के अपहरण के सिलसिले में उनकी कथित भूमिका को लेकर उनसे पूछताछ की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़