झारखंड, महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार बनेगी: गिरिराज

Giriraj
ANI

संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर कहा, ‘‘हम ‘एग्जिट पोल’ पर विश्वास नहीं करते।’’ उन्होंने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आएगी और वहां सरकार बनने पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकाल दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को दावा किया कि झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में डबल इंजन की सरकार बनेगी। दोनों राज्यों में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए।

केंद्रीय मंत्री सिंह ने दोनों राज्यों में ‘एग्जिट पोल’ के पूर्वानुमानों के बारे में यहां संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर कहा, ‘‘हम ‘एग्जिट पोल’ पर विश्वास नहीं करते।’’ उन्होंने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आएगी और वहां सरकार बनने पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकाल दिया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़