दिल्ली में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में डीआरडीओ के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी हुए शामिल

G Satheesh Reddy

राष्ट्र एवं विश्व कल्याण के लिए होने वाले इस महायज्ञ में लगभग 500 से भी अधिक वैदिक पुरोहित,अगम पंडित एवं विभिन्न मठाधीशपति संपूर्ण भारत से आये हैं एवं इस महायज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ आहुति दे रहे हैं।

नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में वैश्विक शांति और सद्भाव हेतु नमो सद्भावना समिति द्वारा दिल्ली के 'आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर', छतरपुर, में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ के दूसरे दिन "श्री शिवगामी नटराजन कल्याणम्" (चिदंबरम देवस्थानम, तमिलनाडु) संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीआरडीओ के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी “श्री शिवगामी नटराजन कल्याणम्" पूजन में शामिल हुए एवं विश्व शांति महायज्ञ में आहुति अर्पित किये। आज के कार्यक्रम में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य जी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं देश और दुनिया के लिए प्राचीन और सनातन धर्म की विशेषताओं को बताया। विश्व शांति महायज्ञ के पहले दिन हरियाणा के राज्यपाल मा. बंडारू दत्तात्रेय ने यज्ञ वेदी की परिक्रमा और पूजन कर महायज्ञ की शुरुआत की थी। यह महायज्ञ 24 अप्रैल तक चलेगा। इसके साथ ही  प्रत्येक शाम श्री बालाजी की भव्य आरती एवं सनातन गायन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन भी हो रहा है। आज श्री मानस दास जी महाराज ‘अयोध्या’ द्वारा भजन संध्या हुआ। सनातन धर्म से सबंधित ज्ञान की बातों को डिस्प्ले के माध्यम से दिखाया जा रहा है एवं पारंपरिक खाद्य सामानों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी है।

इसे भी पढ़ें: जहांगीरपुरी में खूब हो रहा सियासी जुटान, धरती से आसमान तक...चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

राष्ट्र एवं विश्व कल्याण के लिए होने वाले इस महायज्ञ में लगभग 500 से भी अधिक वैदिक पुरोहित,अगम पंडित एवं विभिन्न मठाधीशपति संपूर्ण भारत से आये हैं एवं इस महायज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ आहुति दे रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग इस महायज्ञ में भाग ले रहे हैं एवं विश्व के कल्याण हेतु प्रार्थना कर रहे हैं। समिति के मुख्य कार्यकारी मुरली कृष्णा और सदस्य श्रीमती कोनेरू रमादेवि श्रीधर, श्रीनिवास 'गजल', प्रवेश पांडेय, विभाकर मिश्र, संदीप कालिया,राजेश सिंह एवं अन्य कार्यकर्त्तागण यज्ञ आयोजन को सफल बनाने हेतु लगातार व्यवस्था पर नज़र बनाये हुए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़