मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले वाहन का चालक गिरफ्तार

arrest
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया था।

दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आरोपी की पहचान करतारपुर के दासूपुर निवासी अमृतपाल सिंह ढिल्लों (26) के रूप में हुई है। उसका वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

फौजा सिंह जालंधर स्थित अपने पैतृक गांव ब्यास पिंड में सोमवार शाम टहलने निकले थे, तभी ढिल्लों के वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ढिल्लों उस समय भोगपुर से किशनगढ़ जा रहा था। हादसे में फौजा सिंह को गंभीर चोटें आईं और उसी दिन उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि फौजा सिंह पांच से सात फुट तक हवा में उछल गए थे। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़