RSS का प्रचारक कैसे बना मणिपुर का राज्यपाल, ला गणेशन की अनसुनी कहानी

बीजेपी ज्वाइन की विभिन्न पदों पर भी रहे। पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए भेजे गए और फिर पूर्वोत्तर के एक राज्य के राज्यपाल भी बनाए गए। हम बात कर रहे हैं मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन की।
एक लड़का जिसने छोटी ही उम्र में राष्ट्रयी स्वयं सेवक संघ की ओर रूख किया। संघ का प्रचारक बना। आपातकाल में पुलिस से बचते हुए अपने दिन भी गुजारे। बीजेपी ज्वाइन की विभिन्न पदों पर भी रहे। पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए भेजे गए और फिर पूर्वोत्तर के एक राज्य के राज्यपाल भी बनाए गए। हम बात कर रहे हैं मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन की। जिन्होंने लगभग 20 वर्षों तकनागरकोइल, मदुरै और अन्य में विभिन्न पदों पर आरएसएस की सेवा की। 2006 और 2009 के बीच, गणेशन तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष भी रहे।
छोटी उम्र में संघ से जुड़ाव
ला. गणेशन काजन्म 16 फरवरी, 1945 को तमिल ब्राह्मण परिवार में इलाकुमिरकवन और अलामेलु के पुत्र के रूप में हुआ। छोटी उम्र में अपने पिता को खोने के बाद भाई की देख-रेख में उनका लालन-पालन हुआ। बहुत ही छोटी उम्र में आरएसएस में शामिल हो गए। तमिलनाडु बीजेपी इकाई के महासचिव के रूप में नियुक्त होने से पहले तक वे आरएसएस के प्रचारक की भूमिका निभाते रहे।
इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु-तेलंगाना के CMs से ममता ने की बात, कहा- संघीय ढांचे को बचाने की कोशिश की
आरएसएस से बीजेपी का सफर
आपातकाल के दौरान पुलिस से बच निकलने के बाद करीब एक साल तक छिपकर रहे। 1991 में वह भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने राष्ट्रीय सचिव और फिर राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। बाद में उन्हें भाजपा की तमिलनाडु राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। गणेशन राज्यसभा के पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। 20 अगस्त को मणिपुर की पूर्व राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला के रिटायर होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
मणिपुर के राज्यपाल बनाए गए
22 अगस्त 2021 को गणेशन को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मणिपुर के 17 वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 27 अगस्त, 2021 को राजभवन, इंफाल के दरबार हॉल में मणिपुर के 17वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्हें मणिपुर उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश पीवी संजय कुमार द्वारा पद की शपथ दिलाई गई। समारोह में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, मंत्री और विधायक मौजूद थे।
अन्य न्यूज़













