महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.6 की तीव्रता, कोई हताहत नहीं

Earthquake
प्रतिरूप फोटो
ANI

महाराष्ट्र के पालघर जिले में बृहस्पतिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके बृहस्पतिवार सुबह चार बजकर चार मिनट पर महसूस किए गए

महाराष्ट्र के पालघर जिले में बृहस्पतिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके बृहस्पतिवार सुबह चार बजकर चार मिनट पर महसूस किए गए।

इसे भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा: यात्रा में पहली बार शामिल हुई प्रियंका गांधी वाड्रा, पति और बेटा रेहान भी साथ पैदल चलते दिखे

इसका केंद्र दहानू से 24 किलोमीटर पूर्व में पांच किलोमीटर की गहराई पर था। उन्होंने बताया कि भूकंप से जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। नवंबर 2018 से पालघर के दहानू तालुका में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़