भूकंप के झटके से हिला असम, रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई तीव्रता

बुलेटिन के अनुसार भूकंप तेजपुर से 40 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिम में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट में उत्पन्न हुआ। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पूर्वोत्तर के राज्य भूकंप के अधिक खतरे वाले जोन में आते हैं और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इससे पहले 28 अप्रैल को 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
गुवाहाटी। असम के कई जिलों में शुक्रवार सुबह 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक आधिकारिक बुलेटिन से यह जानकारी मिली। बुलेटिन में बताया गया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति की क्षति की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह आठ बजकर 39 मिनट पर महसूस किए गए और इसका अधिकेंद्र मध्य असम के नगांव में था।
इसे भी पढ़ें: मुंबई में कई जगह बारिश, देरी से चल रही ट्रेनें; कई इलाकों में जलभराव
भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। बुलेटिन के अनुसार भूकंप तेजपुर से 40 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिम में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट में उत्पन्न हुआ। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पूर्वोत्तर के राज्य भूकंप के अधिक खतरे वाले जोन में आते हैं और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इससे पहले 28 अप्रैल को 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
अन्य न्यूज़












