मेरठ में सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके

भूकंप के झटके
Rajeev Sharma । Aug 20 2021 12:16AM

मेरठ में 7 माह में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गुरुआर को आये भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 2.7 थी। इससे पहले 12 फरवरी 2021 को भी शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, तब इसका केंद्र पंजाब और दिल्ली एनसीआर था। दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप की तीव्रता 6.1 थी।

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में गुरुवार सुबह भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि अधिकांश लोगों को भूकंप का पता नहीं चला। कुछ लोगों को आभास हुआ तो वह घर से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 आंकी गई।  सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

मेरठ में 7 माह में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले 12 फरवरी 2021 को भी शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, तब इसका केंद्र पंजाब और दिल्ली एनसीआर था। दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप की तीव्रता 6.1 थी। यही कारण है कि इसका असर आसपास के कई जिलों में देखने को मिला था।

लेकिन आज सुबह जैसे ही लोगों को धरती के हिलने का अहसास हुआ सब बाहर की तरफ दौड़ पड़े। लोगों में भूकंप के बाद दहशत का माहौल था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़