West Bengal | पूर्व टीएमसी मंत्री Indranil Sen के 15 ठिकानों पर ईडी का छापा, दुर्गा पूजा के यूनेस्को फंड में फर्जीवाड़े का आरोप

Indranil Sen
ANI
रेनू तिवारी । Sep 29 2026 9:34AM

कोलकाता, 29 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को धनशोधन की जांच के तहत पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 15 परिसरों की तलाशी ली गयी। यह कार्रवाई दुर्गा पूजा स

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को धनशोधन की जांच के तहत पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 15 परिसरों की तलाशी ली गयी। यह कार्रवाई दुर्गा पूजा से पहले उसकी झलक दिखाने वाले कार्यक्रम आयोजित करने वाली एक संस्था में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में की गई। अधिकारियों के अनुसार, आरोप है कि सेन की पत्नी के नेतृत्व वाली ‘मासआर्ट’ (महानिर्वाण रोड मास आर्ट सोसाइटी) ने लोगों से यह झूठा दावा करके बड़ी रकम एकत्र की कि यह धन यूनेस्को द्वारा प्रायोजित एक संस्था के लिए है। आरोप है कि बाद में इन पैसों का इस्तेमाल निजी लाभ के लिए किया गया। ईडी की कार्रवाई पर सेन या ‘मासआर्ट’ की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

निजी लाभ और पैसों के हेरफेर का संदेह

जांच अधिकारियों के अनुसार, यूनेस्को के नाम पर जुटाए गए करोड़ों रुपये का उपयोग किसी सांस्कृतिक या जनहित के कार्य में करने के बजाय निजी लाभ और वित्तीय हेरफेर के लिए किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एकत्रित धनराशि को संदिग्ध खातों और फर्जी लेनदेन के जरिए अलग-अलग जगहों पर ट्रांसफर किया गया। इसी आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका जताते हुए मामला दर्ज किया और छापेमारी की।

इसे भी पढ़ें: JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार

मंगलवार सुबह-सुबह ईडी की अलग-अलग टीमें केंद्रीय बल (CRPF) के जवानों के साथ इंद्रनील सेन के आवास, उनसे जुड़े सहयोगियों के परिसरों और 'मासआर्ट' के कार्यालयों पर पहुंचीं। दिनभर चली इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने वित्तीय दस्तावेजों, डिजिटल डिवाइस, बैंक खातों के ब्योरे और जायदाद से जुड़े कागजातों की सघन जांच की।

इसे भी पढ़ें: Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

राजनीतिक हलचल और चुप्पी

दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक पर्व है। ऐसे में उत्सव के माहौल के बीच दुर्गा पूजा से जुड़ी एक प्रमुख संस्था और राज्य के पूर्व मंत्री पर केंद्रीय एजेंसी की इस कार्रवाई से बंगाल की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

हालांकि, ईडी की इस बड़ी कार्रवाई और लगाए गए गंभीर आरोपों पर फिलहाल पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन या 'मासआर्ट' संस्था की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़