महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के आठ और मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 130 हुई

maharashtra

ओडिशा में 8 और व्यक्तियों के संक्रमिति पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 130 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि परिवार के नौ अन्य सदस्य पहले ही कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें से सभी विदेश यात्रा पर गए थे।

मुंबई। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के आठ और मामले सामने आने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 130 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती 40 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सांगली जिले में एक परिवार की तीन महिलाओं में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

इसे भी पढ़ें: जनता कर्फ्यू ने दी प्रदूषण से महानगरों को राहत, प्रदूषण में 25 प्रतिशत तक गिरावट

अधिकारियों ने बताया कि परिवार के नौ अन्य सदस्य पहले ही कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें से सभी विदेश यात्रा पर गए थे। कोल्हापुर में एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई। यह जानकारी संभागीय आयुक्त दीपक म्हेस्कर ने दी।

इसे भी पढ़ें: जरूरतमंदों और गरीबों के लिये प्रोत्साहन पैकेज का स्वागत, अब उद्योगों को राहत देने की मांग

इससे पहले दिन में सिंधुदुर्ग जिले में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित मिला। दो अन्य मामले मुंबई में पाए गए थे। अधिकारियों ने कहा कि दूसरी ओर राज्य में कोरोना वायरस के 15 रोगियों को पूरी तरह ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़