ठाणे में कोविड-19 से बुजुर्ग की मौत, भाजपा और MNS ने अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार

Coronavirus

परिजनों ने दावा किया कि शास्त्री नगर निवासी बुजुर्ग के दो दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी लेकिन उन्हें किसी भी कोविड अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की बृहस्पतिवार रात को कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें दो दिन तक अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। इस घटना के सामने आने के बाद भाजपा एवं मनसे ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की है। परिजनों ने दावा किया कि शास्त्री नगर निवासी बुजुर्ग के दो दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी लेकिन उन्हें किसी भी कोविड अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को संक्रमित को पंचपकड़ी अस्पताल ले जाया गया लेकिन गहन चिकित्सा कक्ष में जगह नहीं होने की वजह से भर्ती नहीं किया गया। 

इसे भी पढ़ें: पुणे जिले के रसायन कारखाने में लगी आग, पांच दमकल की गाड़ियांं मौके पर 

ठाणे नगर निगम में भाजपा के नेता और पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने वाले नारायण पवार ने शुक्रवार को कहा कि वह इस घटना से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अवगत कराएंगे। वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के ठाणे जिलाध्यक्ष अविनाश जाधव एवं नगर अध्यक्ष रविंद्र मोरे ने शनिवार को ठाणे नगर निगम मुख्यालय के समक्ष भूख हड़ताल करने की घोषणा की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़