आपातकाल : मेघवाल ने लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले लोगों की भूमिका को याद किया

Arjun Meghwal
ANI

कानून मंत्री ने उन लोगों की भूमिका को याद किया, जिन्होंने उस ‘‘अंधकारमय काल’’ में अदम्य साहस के साथ अमानवीय यातना और उत्पीड़न का सामना करते हुए अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ने वाले लोगों की भूमिका को याद किया। आपातकाल 1975 में आज के दिन तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने लागू किया था।

मेघवाल ने 21 महीने तक लागू रहे आपातकाल को देश के लोकतंत्र के इतिहास में एक ‘‘काला अध्याय’’ करार दिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह वह दौर था जब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकार और संवैधानिक मूल्यों को कुचल दिया गया था।’’

कानून मंत्री ने उन लोगों की भूमिका को याद किया, जिन्होंने उस ‘‘अंधकारमय काल’’ में अदम्य साहस के साथ अमानवीय यातना और उत्पीड़न का सामना करते हुए अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़