Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra | भारत जोड़ो यात्रा की पंजाब में एंट्री, सबसे पहले स्वर्ण मंदिर जाएंगे राहुल गांधी, मत्था टेक कर लेंगे आशीर्वाद

 Rahul Gandhi
ANI
रेनू तिवारी । Jan 10 2023 12:00PM

राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा ने पंजाब में प्रवेश किया है। कांग्रेस सांसद की सुरक्षा के लिए विशेष दस्ता साथ चल रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत पंजाब में पदयात्रा आरंभ करने से पहले मंगलवार को दोपहर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर जाएंगे।

चंडीगढ़। राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा ने पंजाब में प्रवेश किया है। कांग्रेस सांसद की सुरक्षा के लिए विशेष दस्ता साथ चल रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत पंजाब में पदयात्रा आरंभ करने से पहले मंगलवार को दोपहर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर जाएंगे। इस यात्रा का हरियाणा का पड़ाव मंगलवार को पूरा हो गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, भारत जोड़ो यात्रा का 116वां दिन हरियाणा के अम्बाला में पूरा हुआ। 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा 30 जनवरी को गांधी द्वारा श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ समाप्त होगी। यह वर्तमान में हरियाणा से होकर गुजर रही है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने फिर साधा BJP-RSS पर निशाना, बोले- 21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं 

 भारत जोड़ो यात्रा  की पंजाब में एंट्री

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के अनुसार राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार (10 जनवरी) को शंभू सीमा के माध्यम से पंजाब में प्रवेश करेगी और फतेहगढ़ साहिब के लिए आगे बढ़ेगी। बुधवार, 11 जनवरी को गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के बाद, कांग्रेस सांसद अपने पैदल मार्च के पंजाब चरण की शुरुआत करने से पहले एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अमृतसर में पवित्र स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद यात्रा आरंभ करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी आज स्वर्ण मंदिर जाएंगे, इसलिए मंगलवार दोपहर बाद पदयात्रा नहीं होगी। इससे पहले, राहुल गांधी ने मंगलवार को सुबह अम्बाला कैंट के शाहपुर से पदयात्रा आरंभ की। यात्रा गत बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश से पानीपत के रास्ते हरियाणा में दाखिल हुई थी। दिसंबर में भी यह यात्रा हरियाणा के मेवात, फ़रीदाबाद और कुछ अन्य इलाकों से गुजरी थी।

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra में ये क्या बोलने लगे कांग्रेस नेता, 'मैंने राहुल गांधी को मार दिया' 

 सबसे पहले स्वर्ण मंदिर जाएंगे राहुल गांधी

वारिंग ने पहले कहा था कि यात्रा सात दिनों तक पंजाब से होकर गुजरेगी और अपने आखिरी चरण में माधोपुर से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होने से पहले समापन के दिन पठानकोट में एक मेगा-रैली का आयोजन किया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़