देश-दुनिया की बड़ी खबरें: UGC नियमों की समीक्षा, शेयर बाजार में तेजी और रोनाल्डो का संन्यास

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

केंद्र सरकार ने यूजीसी नियमों की समीक्षा के लिए विशेष समिति गठित करने की जानकारी उच्चतम न्यायालय को दी। वहीं शेयर बाजार में सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा और फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान किया।

नयी दिल्ली, पांच नवंबर बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि83 न्यायालय यूजीसी लीड केंद्र केंद्र ने यूजीसी के समता संबंधी नियमों की समीक्षा के लिए विशेष समिति बनाने की जानकारी न्यायालय को दी नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि वह उच्च शिक्षण संस्थानों में समता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के 2026 के नियमों की पुनः समीक्षा के लिए एक विशेष समिति का गठन कर रही है।

दि72भारत संयुक्त इजराइल अस्वीकार भारत और इजराइल ने पाकिस्तान समर्थित संयुक्त राष्ट्र हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया नयी दिल्ली, भारत ने पारंपरिक हथियारों पर क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय स्तर पर नियंत्रण से संबंधित पाकिस्तान प्रायोजित संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दि56निर्वाचन आयोग लीड एसएसआर छह राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में एसएसआर घोषित, अंतिम सूची 21 जनवरी को होगी प्रकाशित नयी दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, मिजोरम, ओडिशा तथा सिक्किम में मतदाता सूचियों के वार्षिक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की घोषणा की।

दि34 : मोदी मेट्रो प्रधानमंत्री मोदी ने शहरी भारत में बदलाव की रफ्तार की सराहना की नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर मेट्रो नेटवर्क का विस्तार 2014 से पहले की रफ्तार से ही जारी रहता तो पुणे जैसे शहरों को मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता।

प्रादे125हरियाणा शाह तीसरी लीड पदयात्रा राहुल ने संसद में हंगामा, बहिष्कार को कांग्रेस की कार्यशैली बनाया : अमित शाह करनाल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संसद में हंगामा करने और बहिष्कार को कांग्रेस की कार्यशैली बना दिया।

प्रादे115उप्र अखिलेश कथावाचक उप्र: अखिलेश यादव ने आयोजकों/प्रायोजकों से ‘विवादास्पद’ धार्मिक कथावाचकों से दूर रहने का आग्रह किया लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों और प्रायोजकों से विवादित कथावाचकों से दूर रहने का आग्रह किया।

प्रादे88उप्र अदालत राहुल राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका खारिज प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत देते हुए उनके खिलाफ दायर याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। यह याचिका, वाराणसी की अदालत के निर्णय को चुनौती देते हुए दायर की गई थी।

प्रादे55झारखंड कोयला खदान लीड दुर्घटना झारखंड की कथारा कोयला खदान में कोयले का ढेर ढहने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल बोकारो , झारखंड के बोकारो जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की कथारा कोयला खदान में बृहस्पतिवार को कोयले का ढेर ढहने से कम से कम तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वि20ईयू उड़ान बम लीड धमकी बम की धमकियों के कारण यूरोप में कई उड़ानों का मार्ग बदला गया पेरिस, यूरोप में कई उड़ानों को बम की धमकियों के कारण मार्ग परिवर्तित किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को आपात स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि9एंटीगुआ जयशंकर राष्ट्रमंडल जयशंकर ने राष्ट्रमंडल देशों से ‘जोखिम कम करने और विविधता लाने’ का किया आह्वान सेंट जॉन्स, पांच नवंबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल देशों के बीच स्थानीय स्तर पर वस्तुओं के वितरण और आपसी व्यापार को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर देते हुए सदस्य देशों से आपूर्ति के मौजूदा स्रोतों पर निर्भरता घटाने और नए विकल्प तलाशने का आह्वान किया है।

अर्थ43लीड शेयर दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न जारी; सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा, निफ्टी तीन महीने के शीर्ष पर मुंबई, स्थानीय शेयर बाजार में दिवाली से पहले जश्न जारी है। बाजार में बृहस्पतिवार लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स करीब 2,009 अंक की छलांग लगा गया जबकि एनएसई निफ्टी 24,500 अंक के पार पहुंच गया।

अर्थ42परिणाम एलआईसी एलआईसी का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 12,076 करोड़ रुपये नयी दिल्ली, सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 12,076 करोड़ रुपये हो गया।

खेल22खेल फुटबॉल रोनाल्डो दूसरी लीड संन्यास पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की लिस्बन , दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बृहस्पतिवार को अंतराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि वह अब पुर्तगाल के लिए नहीं खेलेंगे।

खेल23खेल एशियाड पैरा मोदी आपके संघर्षों और उपलब्धियों से प्रेरणा मिलती है: प्रधानमंत्री मोदी ने पैरा एशियाई पदक विजेताओ से कहा नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और कहा कि उनके संघर्षों और उपलब्धियों से पूरे देश को प्रेरणा मिलती है।

द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबर:

वि21मतदान सर्वेक्षण मतदान पूर्व सर्वेक्षणों के परिणाम रहे बेहतर, नतीजों का सही अनुमान लगाने में काफी हद तक सफल वाशिंगटन, मतदान पूर्व सर्वेक्षणों की सबसे अहम कसौटी यह है कि वे मोटे तौर पर यह संकेत दे पाते हैं या नहीं कि मतदाता किसके पक्ष में मतदान करने वाले हैं। इस बुनियादी कसौटी पर 2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से पहले कराए गए सर्वेक्षण काफी हद तक सफल रहे। उन्होंने मतदान के दिन सामने आने वाले नतीजों का सही अनुमान लगाया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़