पारिवारिक विवादः पुलिस उप निरीक्षक ने आत्महत्या की

[email protected] । Nov 26 2016 5:22PM

हैदराबाद के उप्परापल्ली में पारिवारिक झगड़ों को लेकर एक पुलिस उप निरीक्षक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

हैदराबाद। हैदराबाद के उप्परापल्ली में पारिवारिक झगड़ों को लेकर एक पुलिस उप निरीक्षक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्यूटी पर तैनात श्रीधर ने कथित तौर पर अपने सर्विस रिवॉल्वर से अपने छाती पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त (शमशाबाद जोन) पीवी पद्मजा ने बताया, ‘‘उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्यूटी पर तैनात किया गया था। शुक्रवार रात वह ड्युटी पर थे और आज सुबह उन्होंने आत्महत्या कर ली।’’

सहायक पुलिस आयुक्त (राजेंद्र नगर) के. गंगा रेड्डी ने बताया, ‘‘इस बंदोबस्त ड्युटी के तहत वह शहर में 23 नवंबर को आए थे। उन्हें एक अपार्टमेंट के पास एक पुलिस कर्मी ने मृत पाया। उनकी ड्युटी आज सुबह ही खत्म हुई थी।’’ एसीपी ने बताया कि श्रीधर 2012 में उप निरीक्षक के तौर पर इसमें शामिल हुए थे और चिंतालामनेपल्ली पुलिस स्टेशन में तैनात थे। शुरुआती जांच के बाद यह पता चला कि उन्होंने पारिवारिक मामलों की वजह से यह कठोर कदम उठाया। इस मामले में आगे जांच की जा रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

All the updates here:

अन्य न्यूज़