नए कृषि कानूनों के विरोध में नोएडा में कई स्थानों पर किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी

kisan protest

चिल्ला रेगुलेटर बॉर्डर पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप ने कहा, ‘‘किसानों का मनोबल टूटने वाला नहीं है। किसान किसी भी कीमत पर कृषि विधेयकों को मंजूर नहीं करेंगे और इन्हें वापस करा कर ही दम लेंगे।

नोएडा। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में नोएडा में विभिन्न स्थानों पर किसानों का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। नोएडा के चिल्ला रेगुलेटर बॉर्डर पर बृहस्पतिवार को भी 11 किसानों ने सांकेतिक भूख हड़ताल की। वहीं दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे किसानों ने आगामी रूपरेखा बनाई।

इसे भी पढ़ें: जो बाइडेन प्रशासन में नामित लोगों में अधिकतर महिलाएं और विभिन्न नस्लों के लोग शामिल

चिल्ला रेगुलेटर बॉर्डर पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप ने कहा, ‘‘किसानों का मनोबल टूटने वाला नहीं है। किसान किसी भी कीमत पर कृषि विधेयकों को मंजूर नहीं करेंगे और इन्हें वापस करा कर ही दम लेंगे।’’ वहीं दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के पदाधिकारियों ने भी एक स्वर में कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़