Bijepur East Assembly 2024: बीजेपुर सीट पर BJD-BJP और कांग्रेस में कड़ी टक्कर, जानिए किसे मिलेगा जनता का समर्थन

CON BJP BJD
Prabhasakshi

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव की गहमागहमी है। वहीं चुनावी गठबंधन न होने के कारण भाजपा और बीजेडी सभी विधानसभा सीटों पर आमने-सामने हैं। इसके अलावा कांग्रेस भी चुनावी रण में उतरी है।

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव की गहमागहमी है। राज्य की 147 सीटों वाली विधानसभा के लिए चार चरणों में चुनाव होने हैं। इन चार चरणों 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को वोट डाले जाएंगे। वहीं चुनावी गठबंधन न होने के कारण भाजपा और बीजेडी सभी विधानसभा सीटों पर आमने-सामने हैं। इसके अलावा कांग्रेस भी चुनावी रण में उतरी है। बता दें कि बीजेपुर ओडिशा की एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। ऐसे में इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजू जनता दल ने जीत हासिल की थी। यह सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। बीजेपूर सीट से साल 2019 में सीएम नवीन पटनायक ने जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 110604 वोट्स मिले थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सनत कुमार गर्टिया 53,482 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। राज्य विधानसभा के इतिहास में ये अब तक सबसे बड़ा जीत का अंतर है। साल 2019 के मुताबिक इस सीट पर कुल 232190 वोटर थे। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi और ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक एक ही सिक्के के दो पहलू : Jairam Ramesh

ऐसे में यह देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा कि इस बार चुनाव का मिजाज किस प्रत्याशी के पक्ष में जाता है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर इस सीट से सनत कुमार गर्टिया पर दांव लगाया है। हालाँकि पिछले चुनाव में इन्हें हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं बीजू जनता दल ने रीता साहू को चुनावी मैदान में उतारा है और कांग्रेस पार्टी ने किशोर दफादार पर भरोसा जताया है। जानकारी के मुताबिक साल 2000 से राज्य में बीजू जनता दल का दबदबा कायम है। ओडिशा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के साथ 04 जून 2024 को जारी किया जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़