Delhi Metro की Airport Express Line पर चिपके मिले सरकार विरोधी पोस्टर, अज्ञात लोगों पर FIR

Delhi Metro की Airport Express Line पर चिपके मिले सरकार विरोधी पोस्टर, अज्ञात लोगों पर FIR
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन ट्रेन में सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले दो पोस्टर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन पोस्टरों में लोगों को क्यूआर कोड के माध्यम से एक ऑनलाइन समूह से जोड़ने का न्योता दिया गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी इस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर एक मेट्रो ट्रेन के अंदर सरकार के प्रदर्शन पर सवाल उठाने और विभिन्न मुद्दों को उठाने वाले दो पोस्टर चिपके मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पोस्टर में क्यूआर कोड के जरिये लोगों को एक ऑनलाइन समूह से जुड़ने के लिए भी आमंत्रित किया गया था।

पुलिस ने इन पोस्टर को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ भी मामले की जांच में शामिल है। प्राथमिकी के अनुसार, यह मामला 20 अक्टूबर को उस समय सामने आया, जब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर तैनात ट्रेन ऑपरेटर तरुण चौधरी ड्यूटी पर थे।

प्राथमिकी के मुताबिक, ट्रेन के केबिन से अंदर निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने एक सीट पर दो पोस्टर चिपके देखे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रेन के अंदर पोस्टर चिपकाने वाले व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़