मुंबई के दो होटलों में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
मुबंई के लक्जरी होटल ट्राइडेंट सहित दो होटलों में आग लग गई। हालांकि इन घटनाओं में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
मुंबई। शहर के लक्जरी होटल ट्राइडेंट सहित दो होटलों में बुधवार की रात आग लगने की घटना हुई। हालांकि इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित ट्राइडेंट होटल के भूतल पर एक शॉपिंग सेंटर में रात ग्यारह बजकर चार मिनट पर आग लग गई। उन्होंने कहा कि आग करीब 2,000 वर्ग फुट में फैले शॉपिंग सेंटर में लगी जिसे देर रात एक बजे तक बुझा दिया गया।
Mumbai: Fire broke out in a hotel in Mazgaon area late night yesterday. Five fire tenders present at the spot. More details awaited. #Maharashtra pic.twitter.com/wnbDjp05Cd
— ANI (@ANI) December 19, 2018
इसे भी पढ़ें: अस्पताल में आग लगने से 6 की मौत, 147 से ज्यादा झुलसे
इसके साथ ही एक अन्य घटना में दक्षिण मुंबई के ही मझगांव क्षेत्र के अफजल होटल में आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना विभाग को रात लगभग 11.37 बजे मिली। आग पर रात सवा एक बजे तक काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग से होटल की वायरिंग, चिमनी और अन्य कुछ चीजों को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
अन्य न्यूज़