Thane में मोती बनाने वाली इकाई में आग लगी, कोई हताहत नहीं

fire
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

भिवंडी इलाके में कल्याण रोड पर रफीक परिसर में मौजूद इकाई में सुबह साढ़े पांच बजे आग लगी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह मोती बनाने वाली इकाई में आग लग गई। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भिवंडी निजामपुर नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख साकिब खरबे ने बताया कि आग में कोई घायल नहीं हुआ।

भिवंडी इलाके में कल्याण रोड पर रफीक परिसर में मौजूद इकाई में सुबह साढ़े पांच बजे आग लगी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने का काम अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़