भोपाल में शुरू हुआ पहला हॉकी इंडिया जूनियर मेन्स नेशनल चैंपियनशिप

Hockey tournament in bhopal
सुयश भट्ट । Oct 18 2021 3:01PM

भोपाल के मेजर ध्यान चंद हॉकी स्टेडियम में अगले 10 दिन 100 से ज्यादा हॉकी मैच खेले जाएंगे। हॉकी इंडिया जूनियर चैंपियनशिप के पहले दिन सोमवार को 5 मैच खेले जाएंगे।

भोपाल। राजधानी भोपाल में आज यानी सोमवार से पहली हॉकी इंडिया जूनियर मेन्स नेशनल चैंपियनशिप का आगाज हो रहा है। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने हॉकी इंडिया जूनियर चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे।

इसे भी पढ़ें:सरकार के आदेश की जलाई होली, कर्मचारी मंच के बैनर तले हुआ प्रदर्शन 

दरअसल बताया जा रहा है कि जूनियर चैंपियनशिप 28 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें देश की 28 अकेडमी भाग लेगी। भोपाल के मेजर ध्यान चंद हॉकी स्टेडियम में अगले 10 दिन 100 से ज्यादा हॉकी मैच खेले जाएंगे। हॉकी इंडिया जूनियर चैंपियनशिप के पहले दिन सोमवार को 5 मैच खेले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:MP में पोस्ट मानसून एक्टिव, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश को लेकर अलर्ट 

आरवी हॉकी अकादमी, ध्यानचंद हॉकी अकादमी, राउंडग्लास पंजाब हॉकी अकादमी, नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर, हुबली हॉकी अकादमी, राजा करण हॉकी अकादमी, गुमानहेरा राइजर्स अकादमी, बरार हॉकी अकादमी अमरावती, ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी, लखमी अम्मल स्पोर्ट्स अकादमी, भाई बेहलो हॉकी अकादमी, महाराजा रणजीत सिंह हॉकी अकादमी, माता साहिब कौर हॉकी अकादमी, जय भारत अकादमी, मार्कंडेश्वर हॉकी अकादमी, नामधारी स्पोर्ट्स अकादमी, एचआईएम हॉकी अकादमी, साई अकादमी कोलकाता और सिटीजन हॉकी इलेवन की टीमें अपने ऑफिशियल्स के साथ भोपाल पहुंच गई हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़