मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 48.88 % मतदान हुआ

मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 48.88 % मतदान हुआ। मणिपुर में पहले चरण का मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ जो कि शाम 4:00 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है। मतदान के दौरान भारी सुरक्षा बलों की तैनाती है। इसके साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन कराया जा रहा है। बूथों पर मास्क और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 4 बजे से पहले कतार में लगे सभी मतदाताओं को टोकन जारी किए जाएंगे और वे मतदान कर सकते हैं। कोई भी मतदाता जो शाम 4 बजे के बाद मतदान केंद्र पर पहुंचेगा वो वोट नहीं डाल सकेगा। पहले चरण में राज्य की 60 में से 38 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। इस चरण में 15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवार मैदान में हैं।
8.94% voters turnout recorded till 9.30 am in the first phase of #ManipurElections2022 pic.twitter.com/G06Bq4ST3k
— ANI (@ANI) February 28, 2022
पहले चरण में ही मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह की भी परीक्षा है जो कि हिंगांग सीट से चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा उनके कैबिनेट सहयोगी थोंगम बिस्वजीत सिंह, एनपीपी प्रत्याशी व उपमुख्यमंत्री युमनाम जयकुमार सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता थोकचोम सत्यब्रत सिंह की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। मणिपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लब कुमार देब ने प्रचार किया है। जबकि कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी प्रियंका गांधी जयराम रमेश ने भी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया है।
Voting for the first phase of #ManipurElections begins; 173 candidates in 38 constituencies in fray
— ANI (@ANI) February 28, 2022
Key candidates -CM N Biren Singh from Heingang, Speaker Y Khemchand Singh from Singjamei, Dy CM Yumnam Joykumar Singh from Uripok & state Congress chief N Lokesh Singh from Nambol pic.twitter.com/nZg8DYeLdQ
अन्य न्यूज़