पुलिसकर्मियों को पीटने के आरोप में महिला समेत पांच गिरफ्तार

Arrest

अधिकारियों ने बताया कि एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम को फूल देवी, साहिल, शेखर, अशोक और सतीश कटगांव क्षेत्र में खनन करते हुए मिले थे जिसके बाद टीम ने उन्हें ऐसा करने से रोका लेकिन पांचों ने पत्थर और लाठियों से पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी बंद का उल्लंघन करते हुए कुछ लोग अवैध तरीके से रेत खनन कर रहे थे और जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों की ही पिटाई कर दी। अधिकारियों ने बताया कि एक महिला समेत पांच लोगों को इस संबंध में गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए 500 करोड़ रुपये राहत की घोषणा की

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम को फूल देवी, साहिल, शेखर, अशोक और सतीश कटगांव क्षेत्र में खनन करते हुए मिले थे जिसके बाद टीम ने उन्हें ऐसा करने से रोका लेकिन पांचों ने पत्थर और लाठियों से पुलिसकर्मियों पर ही हमला बोल दिया।इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़