कर्नाटक में सड़क हादसे में एक ही परिवार की चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jul 24 2022 11:26AM
पुलिस के अनुसार, कुकनूर तालुक के बिन्याल गांव के देवप्पा कोप्पड़ (62) आठ अन्य लोगों के साथ शनिवार की रात जिला मुख्यालय कोप्पल से एक समारोह के बाद घर लौट रहे थे।
कोप्पल (कर्नाटक)। कर्नाटक के कुकनूर में सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कुकनूर तालुक के बिन्याल गांव के देवप्पा कोप्पड़ (62) आठ अन्य लोगों के साथ शनिवार की रात जिला मुख्यालय कोप्पल से एक समारोह के बाद घर लौट रहे थे।
इसे भी पढ़ें: रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने कहा, अगले साल स्वर्ण जीतने की कोशिश करूंगा
दुर्घटना भानुपुर में रात करीब साढ़े दस बजे हुई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शवों को शवगृह भेज दिया गया है जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़