Manipur के Churachandpur में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ आई, जलभराव से जनजीवन प्रभावित

Manipur के Churachandpur में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ आई, जलभराव से जनजीवन प्रभावित
प्रतिरूप फोटो

मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में बृहस्पतिवार दोपहर भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और जलभराव से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। तुइबोंग सहित कई इलाकों में सड़कों और घरों में पानी भरने से यातायात बुरी तरह बाधित हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक खराब जल निकासी व्यवस्था के चलते यह स्थिति बनी है, हालांकि किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में बृहस्पतिवार दोपहर भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई और जलभराव हो गया, जिससे हजारों निवासी प्रभावित हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि तुइबोंग सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में से एक रहा, जहां कई जगहों पर घुटने तक पानी भर गया। अधिकारियों के मुताबिक, जलभराव की वजहों में खराब जल निकासी व्यवस्था भी शामिल है। उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी शहर की कई सड़कों पर भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों के घरों में पानी घुस गया।

अधिकारियों के अनुसार, बारिश और बाढ़ के कारण रिहायशी परिसरों में खड़ी दर्जनों गाड़ियां भी आंशिक रूप से पानी में डूब गईं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़