उत्तर कर्नाटक में बाढ़ के हालात गंभीर, 36 हजार से अधिक लोगों को बचाया गया

सूत्रों के अनुसार सेना और आपदा मोचन बल के जवान बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने के काम में लगे हुए हैं। इस बीच, बेंगलुरु में रविवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गयी है।
इसे भी पढ़ें: तेलंगाना, कर्नाटक के अनेक हिस्सों में बाढ़ की स्थिति गंभीर, राहत और बचाव कार्य जारी
कृष्णा की सहायक नदी ने कलबुर्गी, विजयपुरा, यादगीर और रायचुर में तबाही मचा दी है और इन इलाकों में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि चार जिलों में 97 गांव बुरी तरह प्रभावित हैं और वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। केएसएनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक 36,290 लोगों को निकाला गया है। हमने 174 राहत शिविर खोले हैं जहां 28,007 लोग रह रहे हैं।’’
इसे भी पढ़ें: उद्धव ने किया आश्वस्त, बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव तरीके से करूंगा मदद
सूत्रों के अनुसार सेना और आपदा मोचन बल के जवान बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने के काम में लगे हुए हैं। इस बीच, बेंगलुरु में रविवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गयी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शहर में हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड स्थित वेधशाला में आज सुबह 8.30 बजे तक पूरी हुई 24 घंटे की अवधि में 39.6 मिलीमीटर बारिश मापी गयी।
अन्य न्यूज़














