Delhi-NCR समेत कई राज्यों में कोहरे की मार, कोल्ड वेव का दिख रहा असर

winter weather
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

पंजाब, राजस्थान, हरियाणा में आगामी तीन दिनों तक भीषण ठंड के कारण कोल्ड डे की स्थिति रहने का अनुमान है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी ठंड का कहर देखने को मिल सकता है।

पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। कई राज्यों में कोहरा और गिरता तापमान लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रहा है। ठंड से लोगो की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए कोहरे और ठंड की चेतावनी भी जारी की है। ये चेतावनी उत्तर पश्चिमी भारत के लिए है। आगामी तीन दिनों तक इलाके में भीषण ठंड के अलावा घना कोहरा भी रहने वाला है। तीन दिन के बाद अनुमान है की कोहरा काम हो सकता है। मौसम विभाग ने तीन जनवरी के लिए कई राज्यों में कोल्ड डे होने की चेतावनी जारी की है।

पंजाब, राजस्थान, हरियाणा में आगामी तीन दिनों तक भीषण ठंड के कारण कोल्ड डे की स्थिति रहने का अनुमान है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी ठंड का कहर देखने को मिल सकता है।

ऐसा है नई दिल्ली का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी ठंड अपने चरम पर पहुंची हुई है। नई दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। दिल्ली से सटे एनसीआर यानी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी 3 जनवरी को गाना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने आज गाजियाबाद में कोल्ड डे घोषित किया है।

 

गौतमबुद्ध नगर में स्कूल बंद
गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने ठंड के मद्देनजर छह जनवरी तक नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं के सभी मान्यताप्राप्त विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि कड़ाके की ठंड एवं घने कोहरे के चलते समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से आठवीं कक्षाओं तक के बच्चों के वास्ते छह जनवरी तक अवकाश करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़