विदेश सचिव श्रृंगला ने कहा- अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्य के तौर पर भारत कानून का शासन सुनिश्चित करने में रहा दृढ़

Shringla

तृतीय स्थाई मध्यस्थता न्यायालय (पीसीए)-भारत संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्रृंगला ने कहा कि स्थापना के वक्त से ही पीसीए ने कई राजनीति रूप से महत्वपूर्ण और दिलचस्प मामलों का निपटारा किया है।

नयी दिल्ली। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शनिवार को कहा कि भारत कानून का शासन सुनिश्चित करने में दृढ़ रहा है और मध्यस्थता तथा इसी प्रकार के अन्य तरीकों से अंतरराष्ट्रीय विवादों को हल करने का उसका लंबा इतिहास है। तृतीय स्थाई मध्यस्थता न्यायालय (पीसीए)-भारत संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्रृंगला ने कहा कि स्थापना के वक्त से ही पीसीए ने कई राजनीति रूप से महत्वपूर्ण और दिलचस्प मामलों का निपटारा किया है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी चुनाव में कोई भी जीते, भारत के रिश्तों पर नहीं पड़ेगा असर: विदेश सचिव

उन्होंने कहा कि यह एक प्रमुख संस्थान है और देश, देशों की संस्थाओं, अंतर-सरकारी संगठनों के साथ-साथ निजी संस्थाओं की संलिप्तता वाले अंतरराष्ट्रीय विवादों के समाधान के लिए पहली पसंद बन गया है। श्रृंगला ने कहा,‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्य के रूप में भारत कानून के शासन को सुनिश्चित करने में दृढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय विवादों के सौहार्दपूर्ण हल के लिए मध्यस्थता और इस तरह के अन्य तरीकों का इस्तेमाल करने का उसका एक लंबा इतिहास रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़