बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं बोकारो के पूर्व विधायक अकलू राम महतो का निधन

Aklu Ram Mahato
झारखंड के बोकारो निवासी महतो के निधन की जानकारी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दी। अलग झारखंड राज्य के लिए चलाये गये आंदोलन के दौरान महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा था।
बोकारो। संयुक्त बिहार के समय राज्य सरकार के मंत्री रहे और बोकारो के पूर्व विधायक अकलू राम महतो का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। झारखंड के बोकारो निवासी महतो के निधन की जानकारी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दी। अलग झारखंड राज्य के लिए चलाये गये आंदोलन के दौरान महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। ठाकुर ने कहा कि समाजवादी नेता महतो ने समाज के हर वर्ग के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वह बोकारो से राजद के विधायक रहे।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़