पूर्व मुख्यमंत्री ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना, कहा प्रदेश में हुआ है बड़ा घोटाला

Digvijay singh
प्रतिरूप फोटो
सुयश भट्ट । Jul 19 2021 8:06PM

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित की। जिसमें दिग्विजय सिंह ने हितग्राहियों को मिलने वाले राशन के घोटाले को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

भोपाल। राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित की। जिसमें दिग्विजय सिंह ने हितग्राहियों को मिलने वाले राशन के घोटाले को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि खाद्य वितरण व्यवस्था में हजारों करोड़ रुपए की धांधली चल रही है।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस विधायक के साथ कलेक्टर ने की बर्बरता, बलपूर्वक उठाकर सड़क किनारे फेका 

आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में राशन महाघोटाला हुआ है। हितग्राहियों का राशन पोर्टल पर चढ़ गया, जबकि हितग्राहियों को राशन मिला नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि नारायण सिंह अहिरवार को डेढ़ क्विंटल अनाज मिलना था और उन्हें मिला 60 किलो पोर्टल पर 70 किलो दर्शाया गया।

इसे भी पढ़ें:पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी में मुख्यमंत्रियों के नामों का किया ऐलान 

वहीं दिग्विजय सिंह ने पूरे मामले की सरकार से जांच कराने की मांग की है। जांच स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम बनाकर जांच कराई जाए। उन्होंने कहा है कि पूरे खाद्य विभाग के साथ दुकान संचालकों की जांच होना चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़