पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

former-union-minister-arun-shourie-admitted-in-hospital-situation-stable
[email protected] । Dec 2 2019 10:33AM

अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि सभी आवश्यक जांच कर ली गई हैं और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। वह होश में हैं।

पुणे। भाजपा के पूर्व नेता एवं प्रख्यात पत्रकार अरुण शौरी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 78 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री रविवार देर रात बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें यहां रुबी हॉल क्लिनिक ले जाया गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, ‘‘सभी आवश्यक जांच कर ली गई हैं और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। वह होश में हैं।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़