पूर्व केंद्रीय मंत्री और मशहूर उद्योगपति कमल मोरारका का निधन

Kamal Morarka

राजस्थान में नवलगढ़ से विधायक राजकुमार शर्मा ने ट्वीट कर राज्यसभा के पूर्व सदस्य के निधन की खबर दी। मोरारका 1990-91 में चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। वह जनता दल (सेकुलर) के टिकट पर राजस्थान से 1988 से 1994 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।

मुंबई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जानेमाने कारोबारी कमल मोरारका का शुक्रवार शाम निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। वह 74 वर्ष के थे। राजस्थान में नवलगढ़ से विधायक राजकुमार शर्मा ने ट्वीट कर राज्यसभा के पूर्व सदस्य के निधन की खबर दी। मोरारका 1990-91 में चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। वह जनता दल (सेकुलर) के टिकट पर राजस्थान से 1988 से 1994 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।

इसे भी पढ़ें: 'स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी' को देश के विभिन्‍न क्षेत्रों से जोड़ने वाली आठ रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी

शर्मा ने ट्वीट किया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नवलगढ़ के मशहूर उद्योगपति, श्री कमल मोरारका जी के निधन से स्तब्ध हूं। हम सभी के लिए यह अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मोरारका का जन्म 18 जून 1946 को पारंपरिक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। मोरारका एक जाने-माने उद्योगपति भी थे। वह मोरारका ऑर्गेनिक के प्रमुख थे।

इसे भी पढ़ें: श्रीपद नाइक की हालत में हो रहा अच्छा सुधार, PM मोदी ने फोन कर जाना हाल चाल

वह 2012 से समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) के प्रमुख थे। मोरारका की दिलचस्पी खेलों में भी रही और वह बीसीसीआई तथा राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे। इंडियन एक्सप्रेस समूह के कार्यकारी निदेशक अनंत गोयनका ने कहा कि वह मोरारका के निधन से काफी दुखी हैं। गोयनका ने कहा, ‘‘उन जैसे लोगों को जान कर कृतज्ञ हूं...उन्होंनेभारतीय मूल्यों के साथ अनुकरणीय जीवन जिया और वह चिरयुवा एवं उत्सुकता से भरे थे। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़