पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के G23 पर साधा निशाना, ट्वीट कर निकली भड़ास

Arun yadav
सुयश भट्ट । Oct 7 2021 12:49PM

अरुण यादव नेट ट्वीट करते हुए कहा कि संघर्ष के वक्त राहुल और प्रियंका ही सबसे आगे रहते हैं। तीन दिन तक उत्तर प्रदेश सरकार की कैद में प्रियंका गांधी रही यह उन सबके लिए करारा तमाचा है।

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने कांग्रेस के G23 पर निशाना साधा है। अरुण यादव ने ट्वीट कर राहुल और प्रियंका गांधी के बहाने विरोधियों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि ‘जो लोग बोलते हैं गांधी परिवार को ही कांग्रेस का नेतृत्व क्यों करना चाहिए वह सब लोग आंखें खोल कर देख लें’।

इसे भी पढ़ें:PM मोदी ने किया ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण, मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री रहे शामिल 

अरुण यादव नेट ट्वीट करते हुए कहा कि संघर्ष के वक्त राहुल और प्रियंका ही सबसे आगे रहते हैं। तीन दिन तक उत्तर प्रदेश सरकार की कैद में प्रियंका गांधी रही यह उन सबके लिए करारा तमाचा है जो गांधी परिवार के नेतृत्व पर सवाल उठाते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “जो लोग बोलते है गांधी परिवार को ही कांग्रेस का नेतृत्व क्यों करना चाहिए, वो सब लोग आंखे खोलकर देख लें । जब भी संघर्ष की बारी आती है तब राहुल गांधी जी व प्रियंका गांधी जी ही सड़कों पर सबसे आगे दिखाई देते है।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में हुआ जियो ठप्प, इंटरनेट के साथ साथ कॉलिंग भी हुई बंद 

अरुण यादव ने कहा कि प्रियंका जी शहीद किसानों के आरोपियों को सज़ा दिलाने के लिए 3 दिन तक उत्तरप्रदेश सरकार की कैद में रही और जिस तरह से राहुल जी- प्रियंका जी ने हाथरस – लखीमपुर खीरी की लड़ाई लड़ी है, यह उन सबके लिए करारा तमाचा है जो बोलते है कि गांधी परिवार ही कांग्रेस का नेतृत्व क्यों करे ? ओर हाँ ये किसानो कि सम्मान मान के लिए युद्ध था तो जिन्हें राहुल जी प्रियंका जी के नेतृत्व से दिक़्क़त थी वो इस रणभूमि में कहाँ है ?”

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़