Jammu and Kashmir Firing | जम्मू में गोलीबारी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, तीन को पुलिस ने सबके सामने पीटा

Jammu
ANI
रेनू तिवारी । Jun 12 2025 8:49AM

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल में हुई गोलीबारी की घटना के चार आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद थाने ले जाते समय सबके सामने पीटा।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि उसने हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना को सुलझा लिया है और चार कथित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को पुलिस स्टेशन ले जाते समय सबके सामने पीटा गया।

पुलिस ने गोलीबारी की घटना के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल में हुई गोलीबारी की घटना के चार आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद थाने ले जाते समय सबके सामने पीटा। इस घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कथित तौर पर शहर के गंग्याल इलाके में शूट किए गए इस वीडियो ने लाठीचार्ज को लेकर बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे पुलिस की ज्यादती बताया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के ओरेगन में जंगल में आग के कारण सैकड़ों घर खाली करने के आदेश

 नागरिकों को धमकाकर और जनता में भय पैदा करने की कोशिश कर रहे थे 

पुलिस ने मध्य रात्रि के आसपास एक बयान में कहा कि आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद अदालत से लौटते समय अपराध स्थल ले जाया गया। बयान के मुताबिक, इस दौरान आरोपियों ने घटनास्थल पर मौजूद नागरिकों को धमकाकर और जनता में भय पैदा करने की कोशिश करके प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया। बयान में कहा गया है, ‘‘आरोपी व्यक्तियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस दल को भी धमकाने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें: लेबनान के पूर्व वित्त मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

आरोपियों  पर पहले भी लगे है कई बड़े आरोप 

जवाब में, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता को आश्वस्त करने के लिए आवश्यक बल प्रयोग किया।’’ तीनों आरोपियों पर हाल में रिहा हुए एक अन्य अपराधी परमजीत सिंह पर गंग्याल चौक पर गोलियां चलाने का आरोप है। इससे पहले, पुलिस ने गोलीबारी के सिलसिले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी और इसे जांच में एक ‘‘महत्वपूर्ण सफलता’’ बताया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़