FSSAI खाद्य पदार्थ की जांच के लिए वेब आधारित प्रणाली लायेगी

खाद्य सुरक्षा कानून को राज्यों द्वारा लागू किया जाता है और केन्द्रीय एजेंसी में कोई खाद्य इंस्पेक्टर नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने हाल में राज्यों के खाद्य आयुक्तों के साथ बैठक की।
नयी दिल्ली। खाद्य नियामक एफएसएसएआई खाद्य सुरक्षा जांच और नमूना जुटाने के लिये जल्द ही एक प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली शुरू करेगी। एफएसएसएआई के मुख्य कार्याधिकारी पवन अग्रवाल ने आज कहा कि खाद्य पदार्थ सुरक्षा जांच और नमूना एकत्र करने का काम पारदर्शी और वस्तुपरक तरीके से सुनिश्चित करने के लिए यह संस्था जल्द ही एक प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली लायेगी। फुटकर व्यापार, एफएमसीजी और ई.कॉमर्स पर फिक्की के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह खाद्य नियामक, लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ खानपान सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों के तहत खाद्य जांच करने वाली प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण कर रही है।
अग्रवाल ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून को राज्यों द्वारा लागू किया जाता है और केन्द्रीय एजेंसी में कोई खाद्य इंस्पेक्टर नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने हाल में राज्यों के खाद्य आयुक्तों के साथ बैठक की। हम वेब आधारित रुख अपनाकर एक नई खाद्य सुरक्षा जांच और नमूना एकत्रीकरण प्रणाली को शुरू कर रहे हैं। यह सुनिश्चित करेगा कि जांच और नमूना जुटाने का काम पारदर्शी और वस्तुपरक ढंग से हो।’’
अन्य न्यूज़














