सोनिया-ममता की मुलाकात पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज, कही यह बड़ी बात

Mamata- sonia
अंकित सिंह । Jul 29 2021 7:46PM

माना जा रहा है कि अपने दिल्ली दौरे के दौरान ममता बनर्जी विपक्षी एकता को एकजुट करने की कोशिश कर रही है। पश्चिम बंगाल में भाजपा को धूल चटाने के बाद ममता बनर्जी की यह पहली दिल्ली यात्रा है।

पटना। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली यात्रा पर है। अपने दिल्ली यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की इसके साथ ही साथ ममता बनर्जी विपक्ष के बड़े नेताओं से मिल रही हैं। इसी कड़ी में ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।  ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि अपने दिल्ली दौरे के दौरान ममता बनर्जी विपक्षी एकता को एकजुट करने की कोशिश कर रही है। पश्चिम बंगाल में भाजपा को धूल चटाने के बाद ममता बनर्जी की यह पहली दिल्ली यात्रा है।

 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क परियोजनाओं समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा 


वही ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है गिरिराज सिंह ने अपने टि्वटर हैंडल पर ममता बनर्जी और राहुल गांधी तथा सोनिया गांधी की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ममता बनर्जी को उनकी सीट पर हार के लिए बधाई दे रहे हैं वही ममता बनर्जी बंगाल में कांग्रेस को 0 सीट मिलने की बधाई दे रही हैं। अपने दिल्ली दौरे के दौरान ममता बनर्जी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल,  आनंद शर्मा जैसे नेताओं से भी मिली है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़