गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, शुक्रवार को जाएंगे बेगूसराय

giriraj-will-meet-nitish-kumar-will-go-begusarai-on-friday
[email protected] । Mar 28 2019 6:45PM

इस बीच सिंह शुक्रवार से बेगूसराय में अपने प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे जहां चुनाव चौथे चरण में होगा। सिंह ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘सभी देशभक्तों का बेगूसराय में स्वागत है।

पटना। भाजपा नेता गिरिराज सिंह बृहस्पतिवार की शाम को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। कुमार के साथ बैठक के बाद वह शुक्रवार को बेगूसराय जाएंगे। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘बिहार NDA के सबसे बड़े चेहरे और बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चुनाव समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनके निवास पर विचार विमर्श हुई। हमने मुख्यमंत्री को बेगूसराय आने का न्योता भी दिया। NDA के हर प्रत्यासी को जिताने के लिए NDA का हर कार्यकर्ता संकल्पित है।’’ लोकसभा चुनाव में सीट बदले जाने के तरीके को लेकर असंतोष जताने वाले सिंह ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ बैठक की थी।

शाह ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘ गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा।’’ गौरतलब है कि गिरिराज ने पिछला लोकसभा चुनाव नवादा सीट से लड़ा था लेकिन इस बार यह सीट गठबंधन सहयोगी दल के पास जाने से पार्टी ने उन्हें बेगूसराय से चुनाव मैदान में उतारा है। बेगूसराय सीट पर जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी चुनाव मैदान में है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का आरोप, कांग्रेस ही है देश में गरीबी का कारण

इस बीच सिंह शुक्रवार से बेगूसराय में अपने प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे जहां चुनाव चौथे चरण में होगा। सिंह ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘सभी देशभक्तों का बेगूसराय में स्वागत है। मैं शुक्रवार को अपनी कर्मभूमि बेगूसराय के लिए पटना से प्रस्थान करूंगा।’’ उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘मैं छह अप्रैल को बेगूसराय से अपना नामांकन दाखिल करूंगा।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़