छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने का मामला दर्ज करवाया

Girl students
Prabhasakshi

राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई थानाक्षेत्र के एक सरकारी कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज के प्राचार्य पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप दर्ज कराया है। पुलिस उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्राओं ने बांदीकुई पुलिस थाने में कॉलेज के प्राचार्य विमल कुमार महावर के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने, फब्तियां कसने की शिकायत दर्ज कराई है।

जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई थानाक्षेत्र के एक सरकारी कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज के प्राचार्य पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्राओं ने बांदीकुई पुलिस थाने में कॉलेज के प्राचार्य विमल कुमार महावर के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने, फब्तियां कसने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राचार्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354-डी के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: शिवाजी विवाद: शिंदे गुट के विधायक की मांग, इतिहास न जानने वाले गवर्नर को राज्य से बाहर भेजें

वहीं दूसरी ओर कॉलेज के प्राचार्य ने अनुसार उन्होंने छात्राओं के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात एक सरकारी अधिकारी को बाधित करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में कार्रवाई की थी जिसके चलते उनके खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई गई है। महावर ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने हाल ही में विरोध करने पर कॉलेज उपाध्यक्ष समेत कुछ छात्राओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्राओं ने उसी का बदला लेने के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़