बीजेपी के विपुल त्रिपाठी गोरखपुर महानगर के क्षेत्रीय सह संयोजक बनाए गए

BJP
प्रतिरूप फोटो
प्रणव तिवारी । Aug 15 2021 7:11PM

विपुल त्रिपाठी ने कहा कि इस दायित्व का निर्वहन वे ईमानदारी से करेंगे तथा सेवा ही संगठन भाव से जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी कार्य करती है ठीक उसी तरीके से वे भी अपने कार्य को अच्छे ढंग से करेंगे। उन्होंने इस दायित्व के दिए जाने पर गोरखपुर महानगर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह तथा शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया।

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा गोरखपुर के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष विपुल त्रिपाठी को फिर से भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महानगर ने क्षेत्रीय सह संयोजक का दायित्व दिया है। जिसको लेकर विपुल त्रिपाठी काफी प्रफुल्लित हैं। उन्होंने कहा कि इस दायित्व का निर्वहन वे ईमानदारी से करेंगे तथा सेवा ही संगठन भाव से जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी कार्य करती है ठीक उसी तरीके से वे भी अपने कार्य को अच्छे ढंग से करेंगे। उन्होंने इस दायित्व के दिए जाने पर गोरखपुर महानगर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह तथा शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्रीय संयोजक गोरखपुर क्षेत्र नियुक्त किए जाने के बाद विपुल त्रिपाठी ने  क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर बेनीगंज गोरखपुर जाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत अंशु सिंह आशु एवं गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष  राजेश गुप्ता, गोरखपुर के महानगर उपाध्यक्ष  बृजेश मणि मिश्रा, सह कार्यालय प्रभारी गोरखपुर क्षेत्र पंकज जयसवाल, महानगर कार्यालय मंत्री  शिवम पांडेय एवं अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का आशीर्वाद लिया। सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ मिठाई खिलाकर विपुल त्रिपाठी का स्वागत किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़