लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत भाजपा की उपलब्धियों को गिनाने का कार्य कर रहे कार्यकर्ता

BJP
प्रतिरूप फोटो
प्रणव तिवारी । Jan 14 2022 8:40AM

लाभार्थी संपर्क अभियान के क्रम में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच रखीं।

गोरखपुर। लाभार्थी संपर्क अभियान के कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार  की उपलब्धियां जनता के बीच रखीं। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर गोरखपुर के तत्वावधान में गुरुवार को वार्ड नं 28 अंतर्गत जंगल सालीग्राम, शिवपुर साहब गंज और मलिन बस्तियों में जाकर भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां घर घर जाकर लोगों में बताया गया।

 

संपर्क अभियान के तहत पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया और स्टीकर चस्पा किया गया। जनता में पार्टी को भारी बहुमत से जिताकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सहभागी बनने की अपील भी की गई। संपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा योगी सरकार के साढ़े 4 साल की उपलब्धियों को गिनाने का भी कार्य किया गया तथा जिन जिन भी विकास के कार्यों को उत्तर प्रदेश में किया गया है उसे मुख्य विषय बताकर लोगों से विकास के नाम पर वोट डालने  हेतु जन जागरूक भी किया गया। 

 

संपर्क अभियान में मुख्य रूप से वार्ड के वरिष्ठ नागरिक समेत महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, मंत्री रविंद्र कुमार, संदीप मझवार, सनी भारती, महानगर मीडिया प्रभारी इं. बृजमोहन, कार्यसमिति सदस्य महेंद्र गौतम, पूर्व महामंत्री शक्ति प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़